Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Vande Bharat Train Launch: पीएम मोदी ने बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो की येलो लाइन का किया उद्घाटन

Vande Bharat Train Launch: पीएम मोदी ने बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो की येलो लाइन का किया उद्घाटन

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क और शहरी परिवहन ढांचे को नई गति देने वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी)-पुणे मार्ग की ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा। अब देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है, जिनमें से 11 कर्नाटक में चलेंगी।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का भी उद्घाटन किया। यह लाइन रागीगुड्डा (आरवी रोड) से बोम्मासंद्रा तक 19 किलोमीटर लंबी है और इसमें 16 स्टेशन हैं। लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना बेंगलुरु के मेट्रो नेटवर्क को 96 किलोमीटर से अधिक तक विस्तारित कर देगी। इससे लाखों दैनिक यात्रियों को सीधे लाभ होगा और ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे चरण की आधारशिला रखी। 15,610 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 44 किलोमीटर से अधिक लंबा एलिवेटेड ट्रैक और 31 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस चरण के पूरा होने पर बेंगलुरु का सार्वजनिक परिवहन ढांचा और मजबूत होगा और यात्रा का समय काफी कम होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें