उत्तराखंडराज्यराज्य

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति

Dehradun : प्रदेश में शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जीआईएस आधारित जल-निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के तहत शामिल 15 योजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को दूर कर बेहतर जल निकासी प्रणाली विकसित करना है।

इसके साथ ही चम्पावत जनपद के टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे स्थित खेतखेड़ा गांव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना को ₹6.82 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। उधमसिंहनगर जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने स्टाफ कार पार्किंग के निर्माण के लिए इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने की योजना को मंजूरी मिली है। इसकी कुल लागत ₹70.21 लाख है, जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button