उत्तर प्रदेश,गोरखपुर: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

उत्तर प्रदेश,गोरखपुर, 9 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजन के प्रति श्रद्धा निवेदित करेंगे। इस पर्व पर नाथपंथ के आदिगुरु गोरखनाथ जी को रोट अर्पित करने की भी परंपरा है। आनुष्ठानिक कार्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर साधु-संतों और अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में चल रही श्रीरामकथा की पूर्णाहुति भी होगी।

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूजन का सिलसिला प्रातः काल 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा करेंगे। उन्हें रोट चढ़ाएंगे। इसके बाद नाथपंथ के सभी योगियों की समाधि स्थल और देवी देवताओं के मंदिर में विशेष पूजन का कार्यक्रम होगा। पूजा के अंत के सामूहिक आरती होगी। गुरु पूजन से लेकर आरती तक का अनुष्ठान सुबह 7 बजे तक चलेगा।

गुरु पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में पूर्वाह्न 11:30 बजे से आशीर्वचन और भजन का कार्यक्रम होगा। आशीर्वचन कार्यक्रम के दौरान साधु-संत गोरक्षपीठाधीश्वर को तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर नाथपंथ के सभी श्रद्धालुओं को भी मंच से गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में दोपहर 12:30 बजे से सहभोज का भी आयोजन होगा। उधर, गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 4 जुलाई से मंदिर में चल रही श्रीराम कथा का विराम गोरक्षपीठाधीश्वर की उपस्थिति में होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img