Uttar Pradesh : हापुड़ में पुलिस चौकी में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र स्थित दोमयी पुलिस चौकी में एक युवक ने घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोपी ने चौकी के शीशे और गमले तोड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुताबिक घटना के समय चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान युवक चौकी में घुस गया और काफी देर तक वहां तोड़फोड़ करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img