उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में एनएच-9 पर बाइक से स्टंट करते छह युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही पहचान

Hapur News : हापुड़ में एनएच-9 स्थित हाईवे पर बाइक सवार छह युवकों के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में छह युवक हाईवे पर बाइक पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार भी काफी तेज है। उनके पास से गुजर रहे एक वाहन में सवार व्यक्ति ने इनका वीडियो बना लिया, जो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

हाईवे पर इस तरह के स्टंट से न केवल युवकों की जान को खतरा है बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यातायात पुलिस आमजन से समय-समय पर इस प्रकार के कृत्य न करने की अपील करती रहती है।

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बाइक और युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button