Uttar Pradesh : हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना हादसा गांव हाई कोर्ट राजपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पारुल (25 वर्ष) पुत्री सुनील, निवासी ग्राम हाई कोर्ट राजपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। युवती का शव गांव हाई कोर्ट के पास गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 86/15 के निकट मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव पेट के पास से दो हिस्सों में बंट गया था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
सर्किल के सीओ राहुल यादव ने बताया कि सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।





