राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार शर्मा का नोएडा में निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Hapur : जनपद हापुड़ के गांव सिकंदरपुर ककौड़ी निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार शर्मा (44) का रविवार रात नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार शर्मा पिछले लगभग एक सप्ताह से बीमार थे। उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुकेश कुमार शर्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत थे। वर्तमान में वह प्रतिनियुक्ति पर भोपाल स्थित ईडी कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वह अपने साथियों और क्षेत्र के लोगों के बीच सम्मानित थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता और दो बच्चे हैं। जवान के असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह करीब 11 बजे किया गया।

Related Articles

Back to top button