Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार और सम्राट चौधरी पर बोला हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट से लेकर टैक्स तक पर उठाए सवाल

Patna (मृत्युंजय) : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला किया है।

सरकार द्वारा 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए सहनी ने कहा कि अगर अब इसकी जरूरत महसूस हो रही है तो इसका सीधा मतलब है कि पिछले 20 साल में नीतीश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल रही है। उनका कहना था कि सरकार को पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए उसके बाद ही नई योजनाओं की बात करनी चाहिए।

सड़कों पर टैक्स लगाने के फैसले पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में शायद कपड़ा पहनने और सांस लेने पर भी टैक्स लगा दिया जाए। उनके अनुसार सरकार का पूरा ध्यान जनता से पैसा वसूलने पर है।

यूपी में नजरबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए सहनी ने वहां की स्थिति को अघोषित इमरजेंसी जैसा बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि चुनाव आने वाले हैं और जनता इसका जवाब देगी। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दोबारा सुरक्षा दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार पहले एक फैसला लेती है फिर उसे खुद ही बदल देती है। इससे साफ है कि सरकार के पास कोई ठोस काम नहीं है और वह सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी और रोजगार योजनाओं का पैसा उन्हें कब मिलेगा।

बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा मिलने पर सहनी ने कहा कि ऐसे मामलों में कम से कम 14 साल की सजा होनी चाहिए थी। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है भले ही उन्हें लगता है कि कुछ रियायत दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें