Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दिसम्बर में मनाया जाएगा टीका उत्सव, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का होगा टीकाकरण

Hapur News : नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से दिसम्बर महीने में हापुड़ जिले में टीका उत्सव मनाया जाएगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जागेगा। बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल में सात बार टीकाकरण आवश्यक है। यह जानकारी सोमवार शाम सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि अभियान में पेन्टा-1, एमआर-1, एमआर-2, डीपीटी बूस्टर 2 से छूटे हुए बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाऐगा जिसकी सूची उपलब्ध करा दी गयी है। टीका उत्सव की सभी गतिविधियां यूविन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पूर्व में पंजीकृत सभी बच्चों का टीकाकरण भी होगा और अपंजीकृत बच्चों को भी पंजीकृत करते हुए उन्हें टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीका उत्सव के दौरान प्रत्येक सत्र के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आशा एवं आगंनबाडी कार्यकर्ता टीकाकरण के एक दिन पहले लाभार्थी को बताया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को ब्लाक पर्यवेक्षण के लिए नामित किया गया है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे बच्चों के टीकाकरण के लिए आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग कोटेदार, आरबीएसके, बीआरटी टीम, महिला आरोग्य समिति और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डा.वेद प्रकाश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.योगेश गुप्ता, डब्ल्यूएचओ से डा.भरत दुबे, यूएनडीपी से कासिम चौधरी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें