उत्तर प्रदेश : गोवर्धन में बेलगाम रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई घायल

Mathura News : मथुरा में गोवर्धन क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जिसने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना गोवर्धन क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

पहली घटना गोवर्धन बाईपास चौराहे पर हुई, जहां मिट्टी खनन के डंपर राधाकुण्ड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, मथुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने डंपर को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों की पहचान जितेंद्र पुत्र हरी बाबू कौशिक और ओमकार पुत्र राम भरोसे (निवासी गाँव पाडल) के रूप में हुई है।

दूसरी दुर्घटना राधा कुंड वृंदावन रोड पर हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि, लोगों की सूझबूझ से सभी सवारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरा होने और सड़क पर प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि इस रोड पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने गोवर्धन थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बेलगाम रफ्तार, अवैध खनन के डंपरों का आवागमन और सड़कों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था का अभाव बड़े हादसों को न्योता दे रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img