Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में हिमांशु भाटिया हत्या कांड का खुलासा, दोस्त ही निकला साजिशकर्ता

Faridabad murder case, Himanshu Bhatia murder, Faridabad crime new

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में हिमांशु भाटिया हत्या कांड का खुलासा, दोस्त ही निकला साजिशकर्ता

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने एनआईटी क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या मामले का बड़ा खुलासा करते हुए मृतक हिमांशु भाटिया के दोस्त इक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 24/25 नवंबर की रात टाउन नंबर-1 में 27 वर्षीय हिमांशु भाटिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके मुख्य आरोपी भरत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी थी। अब जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि हिमांशु का ही करीबी दोस्त इक्षित था, जिसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते भरत के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, इक्षित और हिमांशु काफी समय से दोस्त थे, लेकिन मृतक हिमांशु कथित रूप से इक्षित के परिवार के एक सदस्य को परेशान करता था, जिससे इक्षित के मन में गुस्सा भरा हुआ था। उसे यह भी पता था कि भरत और हिमांशु के बीच पहले से कहासुनी और विवाद चल रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए इक्षित ने बदला लेने की योजना बनाकर भरत को साथ मिलाया। 24/25 नवंबर की रात दोनों एक कार में मौजूद थे, तभी इक्षित ने फोन कर हिमांशु को बुलाया। जैसे ही हिमांशु अपनी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, भरत ने योजना के अनुसार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की और 26 नवंबर को मुख्य आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान भरत ने पूछताछ में इक्षित का नाम उजागर किया, जिसके बाद अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने उसे भी काबू कर लिया।

छानबीन में यह भी सामने आया है कि इक्षित पर पहले से लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। वह मई 2025 में एक मारपीट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपी भरत पर भी लड़ाई-झगड़े के दो मामले पहले से दर्ज हैं और वह सितंबर 2025 में जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल भरत को 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रखकर पूछताछ जारी है, जबकि इक्षित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है और शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस सनसनीखेज हत्या मामले के खुलासे के बाद स्थानीय क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है क्योंकि मृतक और आरोपी दोनों एक-दूसरे के परिचित थे और हत्या की साजिश भरोसे के रिश्ते के भीतर से निकली।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें