Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : मथुरा में शीर्ष अधिकारियों का जमावड़ा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा पर 4 घंटे चला हाई-लेवल मंथन

Mathura News : दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद, ब्रज क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से मंगलवार को मथुरा पुलिस लाइन सभागार में एक हाई-लेवल सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य और केंद्र की कई शीर्ष एजेंसियाँ शामिल हुईं, जिसका मुख्य केंद्रबिंदु श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था रही।

बैठक में एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी इंटेलिजेंस तरुण गावा, आईजी आईबी विनीता शर्मा, आईजी सीआरपीएफ अनिल कुमार, डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय सहित जिला प्रशासन के मुखिया डीएम सिपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक का अधिकांश समय श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा रणनीति पर केंद्रित रहा। करीब चार घंटे तक चले इस गहन मंथन में, वर्तमान सुरक्षा घेरे की समीक्षा की गई और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने की योजना बनाई गई। अधिकारियों ने परिसर की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को अभेद बनाने, नई टेक्नोलॉजी के उपयोग और सेंट्रल व स्टेट फोर्सेस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें