Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : नए साल में बुंदेलखंड की तीन बड़ी सोलर परियोजनाओं का पूरा हो जाएगा काम, मोदी और योगी सरकार ने झांसी, ललितपुर और चित्रकूट को दी है सोलर पार्क की सौगात

Lucknow/Jhansi : केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन की परियोजनाओं की स्थापना पर खास ध्यान केंद्रित कर रही हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, ललितपुर और चित्रकूट जिलों में तीन बड़े सोलर पार्कों की स्थापना का काम चल रहा है। अनुमान है कि अगले वर्ष यानी 2026 में इन तीनों की स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। टुस्को लिमिटेड इन तीनों सोलर परियोजनाओं की स्थापना का काम कर रही है।

गरौठा में हो रही अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की स्थापना

झांसी जिले के गरौठा तहसील क्षेत्र में 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क की स्थापना के लिए आठ गांव सुजानपुरा, जलालपुरा, जसवंतपुरा, नदौरा, बरारु, पुरा, खड़ौरा और मोतीकटरा में 2700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां 220/400 केवी ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण कर चल रहा है। चित्रकूट जिले के मऊ तहसील क्षेत्र में 800 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित करने के लिए 15 गांव की 3600 एकड़ जमीन लीज पर ली जा रही है। मऊ तहसील इलाके में क्षेत्र के खड़गदाह, छतैनी माफी, मनका छतैनी, गहुर, कोटवा माफी, डोंडिया माफी, कटैया डांडी, छरेहरा, चचोखर, उसरी माफी, बरगढ़, अटारी मजरा, गोइयां कला, गोइयां खुर्द और सेमरा गांव की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। ललितपुर जिले के तालबेहट तहसील क्षेत्र में 600 मेगावाट के सोलर पार्क के लिए 9 गांव झरर, कड़ेसरा कला, बरामा बिहार, शाहपुर, सरखड़ी, पवा, पिपरई, तालबेहट अंदर और गेवरा गुंडेरा में 2700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी मदद

टुस्को लिमिटेड के सीईओ मनोज सरदाना ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन बड़ी सोलर पावर परियोजनाओं पर काम चल रहा है। झांसी में 600 मेगावाट, ललितपुर में 600 मेगावाट और चित्रकूट में 800 मेगावाट के सोलर पार्क तैयार हो रहे हैं। वर्ष 2026 में तीनों परियोजनाओं का काम पूरा हो जाने का अनुमान है। इन परियोजनाओं से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें