Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hapur News : जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर मेरठ रेंज में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान कई स्थानों पर मुख्य दिन के बाद छह दिन तक मेले, झांकियां और शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हाइअलर्ट जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

शोभा यात्राओं और सुरक्षा व्यवस्था का विवरण

-हापुड़ में 24 शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।

-मेरठ परिक्षेत्र में कुल 2685 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 84 निरीक्षक, 581 उपनिरीक्षक, 797 मुख्य आरक्षी, 780 आरक्षी, 412 होमगार्ड/पीआरडी और एक पीएसी कंपनी शामिल हैं।

-परिक्षेत्र में कुल 93 शोभा यात्राएं निकलेंगी, जिनमें मेरठ में 14, बुलंदशहर में 28 और बागपत में 27 शोभा यात्राएं प्रस्तावित हैं।

विशेष कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय

-292 मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे और 23 अन्य आयोजन और भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।

-क्षेत्र में 35 संवेदनशील मार्ग चिन्हित किए गए हैं।

-पुलिस ने 121 पीस कमेटी, धर्मगुरुओं और प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठकें की हैं और 111 अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

-सीसीटीवी और वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की जाएगी और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी।

डीआईजी के निर्देश और अपील

-डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों को विवादित स्थलों पर कार्यक्रम न होने देने के निर्देश दिए हैं।

-जबरन चंदा वसूली पर नजर रखने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त महिला-पुरुष बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।

-पुलिस ने नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें