Uttar Pradesh : बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। गुरुवार को भारी बारिश के बीच खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मस्जिद की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था और दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा करता था। हादसे के समय परिवार के सदस्य टेंट के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। बारिश के कारण कमजोर हो चुकी मस्जिद की ऊंची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने हथौड़ों और सब्बल की मदद से मलबा हटाकर दबे हुए छह लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सलीम और अजीब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम की पत्नी फुल्लो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में वर्षा, दो पुत्रियां जैनब 11 वर्ष, नाजरीन 15 वर्ष और रिजवान 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतीक्षा पांडे और सीओ शोभित अत्रि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img