उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर की कार से चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी की, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधीगंज इलाके में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की कार से चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर श्यामसुंदर शर्मा बाबूगढ़ क्षेत्र में एक कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। सोमवार शाम वे अपने एक मित्र से मिलने गांधीगंज आए थे। मित्र से मुलाकात न होने पर वे पास ही स्थित मां चंडी मंदिर में पूजा करने चले गए। उन्होंने अपनी कार मंदिर के बाहर खड़ी कर दी थी। पूजा के बाद लौटने पर श्यामसुंदर ने देखा कि कार का दरवाजा खुला हुआ है और उसमें रखी नकदी गायब है। उन्होंने बताया कि वे सुबह बाबूगढ़ से 2.25 लाख लेकर आए थे जिसे कार में ही छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img