राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में कोल्ड ड्रिंक की दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में देर रात चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गढ़ी निवासी शमशाद की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब शमशाद दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से नकदी समेत अन्य कीमती सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें कुछ अज्ञात युवक देर रात दुकान में घुसकर बेखौफ होकर चोरी करते नजर आए। फुटेज में चोर दुकान के अंदर घूमते हुए सामान समेटकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर नकदी के साथ अन्य सामान भी ले गए हैं। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button