बिहारराज्यराज्य

Bihar : बंटवारे के विवाद में अपने ही भाइयों में चाकूबाजी, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Nalanda (मृत्युंजय) : रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में भूमि-बंटवारे के विवाद को लेकर देर रात अपने ही गोतिया के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पिता और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुनील पंडित के पुत्र संटू कुमार के रूप में हुई है। जख्मी पिता सुनील पंडित और भाई विपीन कुमार को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि सुनील पंडित का गोतिया से बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच देर रात झगड़ा हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू और अन्य धारदार हथियार से पिता और दोनों बेटों पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button