Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन घायल

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के ब्रजघाट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे ब्रजघाट के समीप हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मी रामकिशोर और दीपक गुप्ता सहित पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार घायलों में वीरेंद्र पुत्र बलदेव, अभिषेक पुत्र सुरेश, शिवम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता, रामशरण पुत्र कल्लू, साधना सिंह पत्नी अखिलेश, नीतू सिंह पत्नी नरेंद्र, सुधीर सिंह और अलका शामिल हैं। सभी घायल सीतापुर जनपद के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के चलते दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें