Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने जारी किए विशेष वाहन पास

Hapur News : हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष वाहन पास जारी करने की व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के डायवर्जन के कारण आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पास उपलब्ध कराए जाएंगे।

श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, जबकि श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों कांवड़िये हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री और ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर जाएंगे और शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के विभिन्न मार्गों पर भारी और कॉमर्शियल वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

यह व्यवस्था लागू होने से आवश्यक वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विशेष प्रावधान किया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं का परिवहन करने वाले वाहन संचालकों को जनपद स्तर पर ये पास मिलेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित वाहन स्वामी और संचालक निर्धारित बारकोड एवं लिंक के माध्यम से अपने वाहन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद वाहन पास यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन, मेरठ रोड स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। प्रशासन ने परिवहन कारोबारियों, आपूर्ति एजेंसियों और संबंधित वाहन संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें