उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष बोले” सत्ता परिवर्तन तय, लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है

Hapur News : कांग्रेस ने सिंभावली ब्लॉक में “संगठन सृजन अभियान” की एक बैठक आयोजित की। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है और लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में कड़ी पटखनी मिलने जा रही है।

सरकार पर लगाए आरोप

जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कहा कि लोग बदलाव का मूड बना चुके हैं और भाजपा सरकार की विफलताओं से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बिजली की बढ़ती कीमतें, महिलाओं की असुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार विफल रही है।जिला सचिव हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि अब वैश्य समाज भी भाजपा सरकार से तंग आ चुका है और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए GST की जटिल प्रणाली ने व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सिंभावली ब्लॉक में कांग्रेस का जन प्रतिनिधि ही चुनाव जीतकर लोगों को उनकी मुश्किलों से निजात दिला सकता है।

ये रहे मौजूद

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, कपिल शर्मा, प्रेम ठेकेदार, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग और अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान करने और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img