Uttar Pradesh : बुलंदशहर में 12 साल की छात्रा का अर्धनग्न शव मिला, मां ने गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र में लापता 12 साल की छात्रा का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। चेहरे, कंधे, हाथ, पेट, छाती और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर जख्म और घाव के निशान मिले हैं।

ककोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा चौथी कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह घर के पास किसी काम से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। छात्रा के घर नहीं लौटने परिजन उसे हर जगह तलाशते रहे। शनिवार रात 8 बजे ग्रामीणों ने वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान लापता छात्रा के रूप में की।

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि घर के पास से कुछ लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। उसके साथ गैंगरेप किया और फिर हत्या कर शव फेंक दिया। मां ने कहा कि बेटी से दरिंदगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

पिता ने रोते हुए कहा कि उनकी बेटी बहुत सीधी और मासूम थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्रा के लापता होने की सूचना समय पर मिली होती तो पुलिस तलाश कर सकती थी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img