Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : भक्ति में मस्ती के अनूठे संगम में पड़ाव डाल चुके श्रद्धालु, समुद्र के किनारे जैसा आनंद ले रहे भक्त

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाभारत कालीन खादर मेले में महिला बच्चों समेत कई लाख श्रद्धालु टैंट टंबू गाढ़कर पड़ाव डाल चुके हैं। मिनी कुंभ के रूप में विख्यात इस मेले में श्रद्धालु गंगा स्नान समेत विभिन्न अनुष्ठान करने के साथ ही मनमाने ढंग में सैर सपाटे जैसा लुत्फ भी उठा रहे हैं।

इस बार सदर सेक्टर में झूला सर्कस, नौटंकी, मौत का कुआं और काले जादू जैसे मनोरंजन के साधन शुरू हो गए हैं। इसके बावजूद मेले में पहुंच चुके श्रद्धालु गंगा स्नान समेत विभिन्न अनुष्ठान करते हुए अपनी मर्जी के अनुसार सैर सपाटे का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

गंगा नदी की जलधारा के बीच बने रेतीले टापू में पहुंचकर महिला बच्चों समेत हजारों श्रद्धालु वहां समुद्र के किनारे जैसा आनंद ले रहे हैं। टापू पर आने जाने के लिए कम जलधारा होने का आनंद ले रहे हैं। बच्चे बालू में घर बनाते हुए मेले में जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं।

महिला भी गंगा स्नान और जरूरी कामकाज के बाद मौज मस्ती का आनंद ले रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे मेले का माहौल और भी जीवंत हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें