उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम गालंद निवासी दीपक अपने साथी मोहित और दीपांशु के साथ धौलाना दवाई लेने आए थे। दवाई लेकर तीनों युवक अपनी बाइक से गांव गालंद लौट रहे थे। धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा स्थित पेट्रोल पंप के पास मसूरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को तत्काल धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। मोहित और दीपांशु की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मौके से कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img