उत्तर प्रदेश : हापुड़ के शहीद मेले में हुआ रागिनी व लोक संगीत के कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

Hapur News : दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित शहीद मेला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के लोकगीत और हरियाणवी रागनी की धुनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध रागनी गायक महाशय धर्म सिंह भाटी ने देश की मिट्टी और वीरता पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। लोकप्रिय गायिका कल्पना चौधरी ने अपने गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों में ग्रामीण संस्कृति और देशभक्ति का संगम देखने को मिला।

शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना

दरअसल, गायक रति राम भाटी और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। सभी कलाकारों ने वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। शहीद मेला समिति के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना था।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार, संरक्षक राघवेंद्र गर्ग, चेतन प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद मिडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्यागी,प्रचार मंत्री अतुल अग्रवाल, मंत्री वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला अनुशासन सचिव गुलशन राजन त्यागी, संजय गुप्ता, एडवोकेट नागेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img