उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के पास फ्लैटेड फैक्टी बनाने की कवायद तेज, सूक्ष्म और लघु उद्योग पकड़ेगा रफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री को बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यमुना सिटी के सेक्टर 28 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। इसका निर्माण होने से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फैक्ट्री को बनाने की कुल लागत 125 करोड़ होगी। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी की तरफ से दावा किया गया है कि आने वाले दो साल में यह फैक्ट्री बनकर तैयार हो जाएगी। जिस सेक्टर 28 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा, उसी सेक्टर में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है।

फ्लैटेड फैक्टरी एक बहुमंजिला औद्योगिक भवन होता है। जिसमें एक के बजाय कई व्यसवायों का समायोजन एक साथ किया जाता है। आसान भाषा में कहे तो एक छत के नीचे एक से अधिक फैक्ट्रियां एक साथ चल सकती है। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए फ्लैटेड फैक्टरी के रूप में बड़ी पहल की गई है। फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। मास्टर प्लान और अन्य रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दो साल में निर्माण कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री 38,665 वर्गमीटर में बनेगी, जहां 100 से अधिक फैक्ट्रियां एक साथ चल सकेंगी।

वर्तमान में नहीं है कोई फ्लैटेड फैक्ट्री
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वर्तमान में कोई फ्लैटेड फैक्ट्री नहीं है। पूरे जिले में यह पहली परियोजना होगी जब एक छत के लिए कई ईकाई संचालित होंगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर अरूणवीर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि फ्लैटेड फैक्ट्री बनाकर छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी जाए। उनको एक छत के नीचे सारी सुविधा मिल सके। इस कदम से निवेशकों को राहत मिलेगी और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

यह सुविधाएं रहेंगी मौजूद
फ्लैटेड फैक्ट्री के नीचे प्राधिकरण की तरफ से बिजली, पानी, अग्निशमन प्रणाली, एलिवेटर, एयर कंडीशन जैसी सुविधाएं दी जाएगी। पूरी फैक्ट्री को ऐसा डिजाइन किया जाएगा जिससे कि पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। सुरक्षा के मकसद से पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव
यमुना सिटी क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। जयपुर, मुंबई के अलावा कई अन्य शहरों के कारोबारी यहां उद्योग लगाकर एक ही दिन में आना जाना कर सकेंगे। वर्तमान में जिन बाहरी कारोबारियों के उद्योग ग्रेटर नोएडा में है, उनको हवाई सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img