Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्राइवेट बस दो ऑटो से टकराकर पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Hapur News : हापुड़ में बड़ा हादसा हो गया। जहां मुरादाबाद की ओर जा रही एक बस का संतुलन बिगड़ गया और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला स्थित शिवा ढाबा के पास सामने से आ रहे ऑटो और ई-रिक्शा से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीएम और सीओ गढ़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस मेरठ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बस जैसे ही स्याना चौपला स्थित शिवा ढाबा के पास पहुंची तो बस का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे दो ऑटो से टकराकर पलट गई। हादसे के बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आपस के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिस्ट, सीओ गढ़ स्तुति सिंह, एसडीएम श्रीराम यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गढ़मुक्तेश्वर सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट बस मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बच चालक का संतुलन खो बैठा, जिस कारण बस सामने से आ रहे एक ऑटो और ई-रिक्शा जा टकराई। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और क्रेन कि मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें