Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने की तैयारी, डीएम ने की बैठक

Hapur News : जिले में 19 अवैध स्पीड ब्रेकर हैं। इन्हें अगले 20 दिनों के भीतर हटाने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। डीएम ने दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए सम्बंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जनपद में चिन्हित 94 टी और वाई जंक्शनों पर शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में 19 अवैध स्पीड ब्रेकर हैं। इन्हें अगले 20 दिनों के भीतर हटाने की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

ब्लैक स्पॉट्स का परीक्षण करें

बैठक में दुर्घटना बाहुल्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) का पुन परीक्षण करने और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई के अधिकारियों को मार्गों की मरम्मत और यातायात सुधार के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच और मानक अनुरूप संचालन पर सख्ती बरतने के आदेश दिए।

स्कूलों में सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम

स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के कोई भी वाहन न चलाया जाए। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के लिए जागरुक करने पर भी जोर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर को स्कूल स्तर पर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।

नियमित प्रवर्तन कार्यवाही

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा स्कूलों के बाहर नियमित प्रवर्तन कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एआरटीओ रमेश चौबे, एआरटीओ छवि चौहान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करें और यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें