Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा पुलिस और चैन स्नैचर बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस और चैन स्नैचर बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ सेक्टर-11 इलाके में हुई, जब एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की गई। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल मोड़ते समय उसका वाहन खंभे से टकरा गया।

बदमाश द्वारा खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जान से मारने की नीयत से की गई इस फायरिंग का पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान आमिर उर्फ दानिश पुत्र तूफेल अहमद के रूप में हुई है। वह एक शातिर चैन स्नैचर है और उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में स्नेचिंग के 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की और भी गहराई से जांच कर रही है।

एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन सुमित कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा अपराध टल गया और एक खतरनाक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें