उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस की संवेदनशीलता ने छात्राओं को पहुंचाया परीक्षा केंद्र, छात्राएं बोली ‘थैंक यू पुलिस अंकल’

Hapur News : हापुड़ में शनिवार को PET-2025 परीक्षा के दौरान एक दिलचस्प और संवेदनशीलता भरा मामला सामने आया। बुलंदशहर से परीक्षा देने आ रही दो छात्राएं शबनम और आशा अपनी स्कूटी खराब होने के कारण परेशान हो गईं। वे थाना देहात क्षेत्र के एलएन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र जा रही थीं, लेकिन हाइवे पर उनकी स्कूटी अचानक खराब हो गई। समय कम था और परीक्षा केंद्र पर एंट्री का समय करीब आ चुका था।

पुलिस की मदद

थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए हाइवे पर पहुंचे और छात्राओं की समस्या समझते ही उन्होंने तुरंत निर्णय लिया। उन्होंने दोनों छात्राओं को अपनी पुलिस वाहन में बैठाया और तेजी से परीक्षा केंद्र की ओर दौड़ पड़े। समय रहते छात्राएँ परीक्षा केंद्र पहुँच गईं और उन्होंने अपनी परीक्षा दी।

छात्राओं का आभार

परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राओं ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी परीक्षा बचाई और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचाया। पुलिस ने उनकी खराब हुई स्कूटी को भी ठीक करवा कर मंगवाया और उन्हें सुरक्षित उनके वाहन के साथ वापस भेजा।

एसपी का बयान

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि उनकी पुलिस का मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि जनता की मदद करना भी है। परीक्षा जैसे अवसर बच्चों के भविष्य के लिए बेहद अहम होते हैं। उन्हें गर्व है कि उनकी टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्राओं को समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचाया। हापुड़ पुलिस हमेशा हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img