Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीर विमर्श, डीएम मेधा रूपम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीर विमर्श, डीएम मेधा रूपम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक आयोजित की गई

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के चेयरमैन नरेश कुशल, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी व दिनेश महावर, उपाध्यक्ष ओमपाल शर्मा, पदाधिकारी सुरेंद्र यादव, हरवीर सिंह चौहान और प्रवीण सक्सेना सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें —
1️⃣ सेक्टर-66 मामूरा गाँव (गली संख्या-5) में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता।
2️⃣ सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में अवैध ठेले-रेहड़ी हटाने व यातायात सुधार के कदम।
3️⃣ एनएच-9 से एफएनजी (छिज्जारशी गोलचक्कर) तक जर्जर सड़क की मरम्मत।
4️⃣ मामूरा अंडरपास (सेक्टर-67) की ओर जाने वाली सड़क का पुनर्निर्माण।
5️⃣ हरौला से सेक्टर-4 तक डिवाइडर निर्माण से पूर्व सड़क चौड़ीकरण की मांग।
6️⃣ सेक्टर-73 आर्य नगर मार्केट की समस्याएं — नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट और रेहड़ी-पटरी नियंत्रण से संबंधित मुद्दे।

डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में स्वच्छता, यातायात और आधारभूत सुविधाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बैठक के अंत में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि प्रशासनिक सहयोग से जल्द ही शहर के बाजारों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें