उत्तर प्रदेश, नोएडा: तांत्रिक नरेश प्रजापति हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, 5 गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने नरेश प्रजापति हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कार, मोबाइल, धारदार हथियार, समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने नरेश की हत्या करने के बाद उसके शव को बुलंदशहर में नरसैना क्षेत्र में फेंक दिया था। नरेश को तांत्रिक भी कहा जाता था। वह ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव का रहने वाला था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बिसरख पुलिस ने चिपियाना बुजुर्ग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार डिवाइडर से टकरा गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।घायल बदमाशों की पहचान नीरज व सुनील कुमार के रूप में हुई है। दोनों के 3 अन्य साथी सौरभ कुमार, प्रवीण शर्मा व प्रवीण मावी को भी मौके से धर दबोचा गया है। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की कहानी बताई है। साजिश के तहत आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।

प्रवीण की पत्नी को कर लिया था काबू
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता प्रवीण शर्मा की पत्नी तांत्रिक नरेश प्रजापति के संपर्क में थी। नरेश ने उसे वशीकरण का शिकार बना लिया गया था। इससे आहत प्रवीण ने अपने दोस्तों के माध्यम से नरेश की हत्या की योजना रची। प्रलोभन दिया गया कि हत्या के बदले आरोपियों को प्लॉट और लग्जरी गाड़ी मिलेगी।

16 जुलाई को बनाई योजना
हत्या की योजना 16 जुलाई को बनाई गई थी। 2 अगस्त को नरेश को पूजा के बहाने कार में बैठाया गया और सुनसान स्थान पर गला दबाकर व धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को बुलंदशहर की नहर में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। घटना के बाद परिजन शव लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। उसके बाद बिसरख थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले का खुलासा किया है।

कीपैड मोबाइल का किया यूज
आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चालाकी से साजिश रची थी। 2 अगस्त को नरेश को फोन कर बुलाने के लिए आरोपियों ने एक नया सिम कार्ड खरीदा। उसको किसी स्मार्ट फोन में न लगाकर कीपैड मोबाइल में लगाया था। उसके बाद उसी से नरेश को फोन कर पूजा करने के बहाने से बुलाया था।

 

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img