उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्जी पुलिस दफ्तर का भंडाफोड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना फेस 3 पुलिस ने फर्जी पुलिस कार्यालय का भंडाफोड़ किया है। यह कार्यालय ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी तरीके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का नकली कार्यालय खोल रखा था।

यह फर्जी दफ्तर हाल ही में खोला गया था। इसका जाल फैलने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर इसे बंद कर दिया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र, पासबुक और चेकबुक बरामद की हैं। यह केस गाजियाबाद में संचालित फर्जी दूतावास की तरह का है। इसमें सरकारी नाम और अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जाता था। यहां से मिले फर्जी आईडी कार्ड्स और आधिकारिक दस्तावेजों से साफ है कि आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाने की योजना बना रहे थे।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी का हिस्सा बताते थे। वे वेरिफिकेशन या जांच के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इनके पास से कई नकली स्टांप, लेटरहेड और कई सरकारी प्रतीकों की कॉपी मिली है।

सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के 

पुलिस ने इस दौरान विभाष, अराग्य ,बाबुल, पिन्टूपाल, समपमदल और आशीष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

सेंट्रल जोन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img