उत्तर प्रदेश, नोएडा: राकियू ने यमुना प्राधिकरण पर लगाए गंभीर आरोप

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में राष्ट्रीय किसान यूनियन (राकियू) ने यमुना प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के फलैदा कट के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में कहा कि प्राधिकरण विकास के नाम पर क्षेत्र को बर्बाद कर रहा है।

संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र भाटी और महासचिव शाहिद प्रधान ने आरोप लगाया कि जेवर के रबूपुरा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण में अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने अपने फायदे के लिए विभिन्न फसलों से लहलहाने वाले इस क्षेत्र को शहरी घोषित कर दिया है, ताकि किसानों को चार गुना मुआवजा न देना पड़े।

यूनियन ने यह भी बताया कि क्षेत्र से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत जैसी ग्रामीण विकास की संस्थाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अब 45 से 55 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण सुनियोजित विकास के नाम पर भूमाफिया और बिल्डरों के साथ मिलकर क्षेत्र का विनाश कर रहा है। जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच ने कहा कि प्राधिकरण को किसानों के हित या जनसरोकार की कोई परवाह नहीं है, बल्कि वह पूंजीपतियों के लिए काम कर रहा है।

किसानों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए अपनी जमीनें दी थीं। हालांकि, प्राधिकरण में बैठे लोग बिल्डरों के साथ मिलकर भूगर्भ जल का अवैध दोहन और मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर किसानों के साथ पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट की जाती है।

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जेवर एसडीएम अभय सिंह और एसडीएम न्यायिक दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। संगठन के लोगों और किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं का उल्लेख किया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img