Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पर्वों पर ट्रांसफार्मर फुंकने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर से दी जाएगी आपूर्ति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पर्वों पर ट्रांसफार्मर फुंकने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर से दी जाएगी आपूर्ति
पर्वों के दौरान बिजली के ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी उपभोक्ताओं को तत्काल प्रभाव से बिजली सप्लाई देने के लिए टॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।पर्वों के दौरान बिजली के ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी उपभोक्ताओं को तत्काल प्रभाव से बिजली सप्लाई देने के लिए टॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए जिले में 14 ट्रॉली ट्रांसफार्मर की जिले में विभिन्न स्थानों पर रखे गए है। सभी ट्रॉली ट्रांसफार्मर चार सौ केवी की क्षमता के हैं। जिले में विद्युत निगम के साढ़े तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को दो सर्किलों के सात डिविजनों के माध्यम से बिजली सप्लाई मिलती है। पर्वों के दौरान निर्बाध आपूर्ति विद्युत निगम के लिए प्रथामिकता है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार आसासीय सेक्टरों में दीवाली पर्व में बिजली की मांग बढ़ जाती है।

ऐसे में ट्रांसफार्मर फुंकने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में एक ट्रांसफार्मर को बदलने में न्यूनतम दो से तीन घंटे का समय लगता है। कई बार फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में पांच से छह घंटे तक का भी समय लग जाता है। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इसकी उपभोक्ता सोशल मीडिया के माध्यम से नो-पावर कट और नो-ट्रिपिंग जोन में लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती की शिकायत करते हैं। इससे विद्युत निगम को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विद्युत निगम ने जिले में सेक्टर-18, 16, 20, 25, फेस-दो, दादरी, जेवर, दनकौर, रबुपूरा आदि कस्बों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर के संग टीम तैनात कर दी है। ताकि ट्रांसफार्मर फुंकने पर तुरंत ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर के माध्यम से सप्लाई शुरू की जा सके। इसके बाद फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। देहात क्षेत्र में लगे होते छोटे-छोटे अधिक ट्रांसफार्मर निगम अधिकारियों के अनुसार जिले में 12 हजार छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए है। इसमें करीब सात हजार ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में लगे हुए है। जबकि 6 हजार ट्रांसफार्मर ग्रेटर नोएडा समेत देहात क्षेत्रों में लगे हुए है। टयुवेल कनेक्शन पर 25 केवीए का एक अगल ट्रांसफार्मर लगा हुआ होता है। इस वजह से देहात में सबसे ज्यादा 25 और 16 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुए है। पर्वों के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए 14 ट्रॉली ट्रांसफार्मर जगह-जगह रखे गए है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर से जल्द ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। -एसके जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें