उत्तर प्रदेश, नोएडा: हाईकोर्ट ने डूब क्षेत्र के कनेक्शन पर मांगा एनपीसीएल से जवाब

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। कुलेसरा गांव में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र के निवासियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की है और एनपीसीएल से जवाब मांगा है। निवासियों ने श्री बालाजी समिति की तरफ से जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग की गई है। हवाला दिया है कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जबकि मकान बनाने से नहीं रोका गया और पूर्व में भी कनेक्शन दिए गए हैं।

समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे ने बताया कि दिसंबर, 2024 में याचिका दायर की गई थी। जिस पर अब सुनवाई शुरू हुई है। 15 अक्तूबर को पहली बार सुनवाई हुई। जिसमें एनपीसीएल से एक माह के अंदर बिजली कनेक्शन के मामले में रिपोर्ट मांगी है।

निवासियों ने बताया कि पिछले 10 साल से हजारों निवासी बिजली कनेक्शन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एनपीसीएल ने पूर्व में कनेक्शन जारी किए थे, लेकिन अब रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बाद बिजली कनेक्शन मिलने की उम्मीद जगी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img