उत्तर प्रदेश, नोएडा: मकान में फैंसी लाइट के अंदर निकला विषैला सांप, वीडियो हुआ वायरल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।। सेक्टर-51 स्थित एक मकान में छत की सीलिंग पैनल के रास्ते एक विषैला सांप फिसलता हुआ फैंसी लाइट के अंदर जा पहुंचा। घटना के दौरान घर में मौजूद लोग डर गए। सभी लोग तुरंत से बाहर निकल गए। मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। सेक्टर में विषैला सांप होने की शिकायत लोग कई बार नोएडा प्राधिकरण से कर चुके है।

अजीब सी आवाज सुनाई दी
मकान मालिक ने बताया कि उन्हें छत से अजीब सी आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब ध्यान से देखा तो पता कि सीलिंग लाइट के अंदर सांप की हलचल हो रही है। उन्होंने तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचना दी।

टीम ने सांप को पकड़ा
कुछ ही देर में सांप पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से लाइट की फिटिंग को हटाकर सांप को बाहर निकाला। सांप विषैला प्रजाति का पाया गया जिसे पकड़कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

दशहत में है लोग
सेक्टर के महासचिव संजीव कुमार का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सांप दिखाई दिया हो। पास ही खाली पड़े प्लॉट और निर्माण स्थलों की वजह से यहां जंगली जीवों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है। इसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img