उत्तर प्रदेश, नोएडा: ED ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त, रियल एस्टेट कारोबारी अनिल मिठास पर बड़ी कार्रवाई

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।। नोएडा में रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल मिठास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ईडी ने पूरी तैयारी के साथ यह कार्रवाई की है।

गलत तरीके से इस्तेमाल हुई रकम
ईडी की जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में घर खरीदारों, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों से प्राप्त भारी-भरकम रकम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड और इसके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने परियोजना में निवेश किए गए फंड्स को इधर-उधर घुमाया गया। परियोजना को अधूरा छोड़ दिया। इससे हजारों खरीदारों को भारी नुकसान हुआ।

126 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
अब तक इस मामले में कुल 126 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है। ताजा कार्रवाई में अनिल मिठास से जुड़ी एचयूएफ की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि अनिल मिठास का उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में सक्रिय है।

2018 में भी हुई थी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब अनिल मिठास कानूनी शिकंजे में फंसा है। वर्ष 2018 में यूपी रेरा के आदेशों की अवहेलना के चलते भी उसको गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा ग्रुप की सहयोगी कंपनियों जैसे कि आईवीआर प्राइम आईटी सेज पर भी मनी लांड्रिंग के संकट के बादल मंडरा रहे है

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img