उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का गौर सिटी अंडरपास जल्द होगा शुरू

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गौर सिटी अंडरपास पर ट्रैफिक की समस्या से वाहन चालकों को जल्द आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है। निर्माणाधीन अंडरपास की छत (स्लेप) का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। वाहन इसके ऊपर से गुजर सकेंगे। हालांकि चैराहे से दोनों तरफ अंडरपास का कार्य पूर्ण होने में अभी छह माह लगेंगे।

सीईओ ने लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंगलवार को अंडरपास के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अंडरपास का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अंडरपास की छत (स्लेप) का कार्य पूरा कर वाहनों के लिए शीघ्र खोल देने के लिए कहा। वाहन चालकों को आंशिक रूप से राहत मिल जाएगी। सीईओ अंडरपास के चारों ओर पैदल घूमे। वर्क सर्किल 1 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने अंडरपास के कार्य प्रगति से सीईओ को अवगत कराया।

60 मीटर रोड होगी बड़ी
सीईओ एनजी रवि कुमार ने 60 मीटर रोड की सर्विस रोड को चौड़ा करने करने के लिए कहा है। वह 80 मीटर रोड देखने पहुंचे। ऐस सिटी के पास से 60 मीटर और 130 मीटर रोड को जोड़ते हुए बनी इस रोड को शीघ्र कंपलीट करने के लिए कहा। लगभग 100 मीटर दूरी में जमीन विवाद के चलते रोड कंपलीट नहीं हो पा रही। सीईओ ने 130 मीटर रोड का भी जायजा लिया।

सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाॅल का निर्माण
सीईओ के अलावा एसीईओ सुमित यादव ने भी गौर सिटी टू स्थित 12वें एवेन्यू के सामने की रोड का जायजा लिया। आसपास के लोगों से बातचीत की। निवासियों ने रोड को दुरुस्त कराने और सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाल का निर्माण कराने की मांग की। एसीईओ ने सेक्टर 4 की सड़कों का जायजा लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img