Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीन मंजिला कंपनी में आग लगी, लाखों का सामान जला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीन मंजिला कंपनी में आग लगी, लाखों का सामान जला
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के उद्योग विहार में सोमवार देर रात एक कंपनी में भीषण आग लग गई।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के उद्योग विहार में सोमवार देर रात एक कंपनी में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में इसने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि उद्योग विहार में स्थित Strawman Paper Straws नामक कंपनी में आग लग गई है। यह कंपनी कागज की स्ट्रॉ बनाने का काम करती है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पहले ही काफी फैल चुकी थी।

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग की विकरालता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से करीब 15 और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वर्तमान में कूलिंग डाउन की प्रक्रिया जारी है।

कंपनी तीन मंजिला थी, आग की सूचना देर से मिली

प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपनी तीन मंजिला थी और आग लगने की सूचना देरी से मिलने के कारण आग को फैलने का पर्याप्त समय मिल गया, जिससे नुकसान बढ़ गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कंपनी के अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें मशीनरी और कच्चा माल पूरी तरह जल गया। दमकल विभाग और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें