उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में दीवाली से पहले दूर सीवर की समस्या हो जाएगी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा व डेल्टा सहित 10 से अधिक सेक्टरों में दीवाली से पहले सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। सेक्टर पी-3 गोलचक्कर के पास तीन सौ मीटर में टूटी मुख्य सीवर लाइन के समानांतर नई लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। इस लाइन को अब मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है,जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। दरअसल सेक्टर पी -3 गोलचक्कर (उदमन होटल) के पास सीवर की मुख्य पाइप लाइन एक साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते शहर के मुख्य आवासीय सेक्टरों में सीवर की व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

घरों के सामने और बाजारों में जगह-जगह पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकरण द्वारा मशीन व टैंकर से सफाई कराई जा रही है,लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टूटी लाइन के समानांतर नई सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। इससे बड़ी राहत मिल जाएगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सीवर विभाग विनोद शर्मा ने बताया कि नई सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद उसे मुख्य लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। दीवाली से पहले व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। सेक्टरों में जहां भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या है,उसे दूर किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बराबर इसकी निगरानी की जा रही है। इन सेक्टरों को फायदा होगा प्राधिकरण के मुताबिक सेक्टर पी-3 गोलचक्कर के समीप क्षतिग्रस्त मुख्य सीवर लाइन के समानांतर नई लाइन बिछाने से शहर के अल्फा,बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी आदि सेक्टरों के अलावा आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। घरों से निकलने वाला गंदा पानी बिना किसी अवरोध के कासना स्थित एसटीपी तक पहुंच जाएगा। चार एसटीपी चालू स्थिति में ग्रेटर नोएडा में अभी चार एसटीपी चालू स्थिति में हैं। इनमें कासना में 137 एमएलडी, इकोटेक-3 में 20 एमएलडी, इकोटेक-2 में 15 एमएलडी और बादलपुर में 2 एमएलडी क्षमता के एसटीपी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में 45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण चल रहा है। वहीं सेक्टर आईटी सिटी में 12 एमएलडी क्षमता एसटीपी के निर्माण की तैयारी चल रही है। दीवाली से पहले सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। सेक्टर पी-3 के पास नई सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब मुख्य लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। इससे ग्रेटर नोएडा ईस्ट जोन की सीवरेज व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही घरों व फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी को शोधित कर उसे पुन: प्रयोग में लाने का काम चल रहा है। शोधित सीवर के पानी को हरित क्षेत्र की सिंचाई व अन्य कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img