उत्तर प्रदेश, नोएडा: डे केयर सेंटर में सहायिका ने 15 महीने की बच्ची से क्रूरता की

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के डे केयर सेंटर में 15 माह की बच्ची से क्रूरता का सीसीटीवी सामने आया है। आरोप एक नाबालिग सहायिका पर है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसने बच्ची को बुरी तरह से पीटा।

उसने बच्ची के मुंह में खिलौना ठूंस दिया। दो बार जमीन पर पटका। पीठ पर थप्पड़, सीने पर मुक्का मारा। सिर दीवार से टकरा दिया। जांघ पर दांत से काट लिया। इस दौरान बच्ची चीखती-चिल्लाती रही। यह फुटेज 10 मिनट 30 सेकेंड का है।

घटना 4 अगस्त 2025 की है। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-142 कोतवाली में डे केयर संचालिका चारु और नाबालिग सहायिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सहायिका की उम्र का एफआईआर में जिक्र नहीं है।

सोसाइटी में रहने वाली मोनिका देवी का आरोप है कि वह अपनी बेटी वेदांशी पटेल को रोजाना ब्लिपी डे केयर में दो घंटे भेजती हैं। चार अगस्त को जब उसे घर लेकर आईं तो वह जोर-जोर से रो रही थी। कपड़े बदलने के दौरान उसकी दोनों जांघों पर दांत के निशान दिखे। इसके बाद वह बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये निशान दांत से काटे जाने के हैं।

CCTV फुटेज में क्या दिख रहा, वो पढ़िए
बच्ची की मां मोनिका ने बताया- मैंने मामले की शिकायत डे केयर चलाने वाली चारु और सहायिका से की। इस पर दोनों ने मेरे साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। पहले संचालिका ने CCTV दिखाने से मना कर दिया। लेकिन बाद में विरोध पर फुटेज दिखाई। 10 मिनट 30 सेकेंड की फुटेज में सहायिका पहले बच्ची के मुंह में खिलौना ठूंस देती है।

फिर बच्ची को दो बार खड़े-खड़े जमीन पर पटक देती है। वह बच्ची को साइकिल पर बैठाती है। उसकी पीठ पर तेजी से चांटा मारती है। बच्ची का सिर दीवार पर पटक देती है। उसके सीने में मुक्का मारती है।

हर महीने 3500 रुपए लेते हैं
सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी सहायिका को हिरासत में ले लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डे-केयर बिना वैध लाइसेंस तो नहीं चल रहा था।

सोसाइटी निवासी शेखर झा का कहना है कि सोसाइटी में ग्राउंड पर किराए के फ्लैट में डे केयर चल रहा है। ये लोग हर महीने एक बच्चे की फीस 3500 रुपए लेते हैं। आरोप है कि सहायिका की मानसिक हालत सही नहीं रहती। ऐसी शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं।

डे केयर में 12 बच्चे आते हैं
जांच अधिकारी और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि संचालिका चारु ने बच्चों की देखभाल में लापरवाही दिखाई है। करीब 12 छोटे बच्चों की देखरेख नाबालिग को सौंप दी गई। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), धारा-352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने) धारा-351 (2) आपराधिक धमकी की धाराओं में सहायिका और संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। DCP शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया- संचालिका चारु से पूछताछ की जा रही है। नाबालिग सहायिका को हिरासत में लिया गया है।

चाइल्ड वेलफेयर और BSA को लिखा लेटर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने डे केयर सेंटर ब्लिपी की जांच के लिए BSA और चाइल्ड वेलफेयर संस्था को लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन किया जाए। जिले के सभी डे केयर में CCTV लगे हों, इसे भी सुनिश्चित किया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img