Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कॉलेज निर्माण पर विवाद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कॉलेज निर्माण पर विवाद
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -डी-वाटरिंग से जल स्तर गिरने पर किसानों ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 18 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के दौरान हो रही डी-वाटरिंग के विरोध में किसान एकता महासंघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने यमुना प्राधिकरण के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर लांबा को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी के अनुसार, रीलखा और अच्छेजा बुजुर्ग गांवों के पास कॉलेज के बेसमेंट निर्माण के लिए की जा रही खुदाई में दर्जनों वाटर पंप लगाए गए हैं। इससे आसपास के गांवों का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह कार्य एनजीटी के नियमों का उल्लंघन है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों में वाटर पंप नहीं हटाए गए तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में राजवीर ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल सिंह, रवि नागर, अमित नागर समेत कई किसान नेता मौजूद थे। किसानों की चिंता है कि इस डी-वाटरिंग से क्षेत्र में भविष्य में जल संकट पैदा हो सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें