Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा:यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा:यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों का प्रदर्शन
किसान एकता महासंघ और करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर किसानों के वाहनों के लिए टोल फ्री करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। किसान एकता महासंघ और करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर किसानों के वाहनों के लिए टोल फ्री करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संबंधित विभाग के खिलाफ हंगामा भी किया।

आरोप है कि पिछले कई सालों से उनका संगठन क्षेत्र के किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं। उनका संगठन इसी तरह से विरोध प्रदर्शन करता रहेगा। किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना और करप्शन फ्री इंडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भारतीय ने कहा कि करीब 12 साल पहले जब एक्सप्रेसवे बना था। तब कहा गया था कि जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेसवे में जा रही है। उनका टोल फ्री कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। किसानों को टोल देकर वहां से निकलना पड़ता है। जिसके चलते पिछले कई सालों से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि उनसे सिर्फ वादे किए जाते हैं। उन्हें पूरा नहीं किया जाता है। इसके विरोध में सोमवार को किसानों ने जेवर टोल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। सोमवार को टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि उनकी टोल फ्री समेत करीब 8 मांगें हैं। जब तक ये पूरी नहीं होतीं, किसान धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर त्रिलोक नागर, अरविंद सेक्रेटरी, हरेंद्र कसाना, राकेश सिंह, रवि नागर, दिनेश नागर और संकेत कसाना समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें