Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सतर्कता और जागरूकता ही असली साइबर सुरक्षा : एडिशनल डीसीपी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सतर्कता और जागरूकता ही असली साइबर सुरक्षा : एडिशनल डीसीपी
आज के डिजिटल दौर में सुविधाओं के साथ खतरे भी बढ़े हैं। इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता के चलते साइबर अपराध भी बढ़ा है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।आज के डिजिटल दौर में सुविधाओं के साथ खतरे भी बढ़े हैं। इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता के चलते साइबर अपराध भी बढ़ा है। महिलाओं के खिलाफ साइबर स्टॉकिंग, बैंकिंग फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’जैसे अपराध तेजी से बढ़े हैं। ये बातें एडिशनल डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) मनीषा सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही असली साइबर सुरक्षा है।
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की 10 एवेन्यू संस्कृति विहार सोसाइटी में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराधियों के निशाने पर सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को डराना-धमकाना, ब्लैकमेल करना और अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक उत्पीड़न करना साइबर स्टॉकिंग का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कई बार अपराधी खुद को पुलिस या अन्य एजेंसी का अफसर बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर महिलाओं से मोटी रकम भी वसूल लेते हैं। साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे मजबूत तरीका है। अनजान कॉल, लिंक या ईमेल पर भरोसा न करें। किसी से भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो या लोकेशन शेयर करने से भी बचें।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की घटना के बाद पहला एक घंटा बेहद अहम होता है जिसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है। इस दौरान तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। बैंक और साइबर सेल तुरंत कार्रवाई कर पैसे वापस लाने की कोशिश करते हैं। शिकायत में देरी करने से पैसा वापस मिलने की संभावना घट जाती है।

कार्यक्रम में दुष्यंत कुमार, आनंद यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश तिवारी, गायत्री सेठ, शुभांशी, किट्टी बग्गा, अभिलाषा, सुधीर सिन्हा, अजय लाल, प्रेम चंद, अवधेश गुप्ता, विकास पंडित, चंचल वशिष्ठ, सौरभ विकास, गौतम, धीरेश्वर सक्सेना, अकेश डाबरा, डीके त्यागी आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में निवासियों ने कराई जांंच
सोसाइटी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, शुगर, बीएमडी की जांच की गई। सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने निवासियों के स्वास्थ्य की जांच की। 50 से अधिक लोगों ने डॉक्टर से परामर्श लिया। इस मौके पर डॉ. पवन व उनके सहयोगी नीलम, सोनू, राहुल, राहुल मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें