उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में देव बने नोएडा टॉपर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) इंटरमीडिएट का परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया। पूरे प्रदेश में 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.15 प्रतिशत रहा। वीआरएसबी इंटर कॉलेज कलौंदा के देव ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ नोएडा टॉप किया है।

वहीं सीआरएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सदरपुर की अनुष्का कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 90% अंक प्राप्त किए हैं। केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर के अंशु जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके 89.80 अंक आए हैं।वहीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं में उत्सुकता बनी रही। 24 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं 12 मार्च तक चली थीं।जनपद में इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 19 हजार 762 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में करीब 61 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं की परीक्षा हुई थी। इंटरमीडिएट में 19762 में से 19 हजार 69 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें कुल छात्रों की संख्या 9887 और छात्राओं की संख्या 8926 है। इस बार 16327 छात्र-छात्राएं पास हुए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img