Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

हरियाणा, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री ने रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन

हरियाणा, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री ने रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन
डबल इंजन की सरकार बाबा साहेब डा. बीआर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति का कर रही है उत्थान— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा, चंडीगढ़, 25 अप्रैल— मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डा. बीआर अंबेडकर के मार्ग और आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने गरीब लोगों को सशक्त बनाने, अति पिछड़े लोगों को खुशहाल बनाने, हर नागरिक को न्याय दिलवाने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। सरकार ने वर्ष 2025 को संविधान गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया ताकि बाबा साहेब के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में रविदास मंदिर एवं धर्मशाला की तरफ से आयोजित डा. बीआर अंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संस्था को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 को संविधान गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस साल में बाबा साहेब के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन गरीब, अति पिछड़े लोगों का उत्थान करने के लिए समर्पित कर दिया। देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने पूरा जीवन संघर्ष किया, समाज में जाति पाति, छुआछूत, असमानता को दूर करने के साथ-साथ हर व्यक्ति को न्याय दिलवाने का काम किया। इतना ही नहीं आजादी के आंदोलन में भी बाबा साहेब ने अपना योगदान दिया। उन्होंने अपने जीवन में आने वाली हर बड़ी बाधा को सहजता से दूर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहे है और हर वर्ग को खुशहाल बनाने की योजनाओं को लागू कर रहे है। प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में आयुष्मान, चिरायु कार्ड जैसी योजनाओं को लागू करके गरीबों को सम्मान देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत हरियाणा में एक साथ 36 हजार खातों में 151 करोड़ रुपए भेजे गए है, महिलाओं को मान सम्मान देने के लिए हर घर में शौचालय बनवाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होनहार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का काम किया। अभी हाल में ही 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी यमुनानगर और हिसार में पहुंचे और प्रदेशवासियों को एयरपोर्ट और 800 मेगावाट थर्मल प्लांट की सौगात देने का काम किया। समारोह में पहुँचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें