उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबिलिटी कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी, 2.5 किमी लंबा बनेगा कॉरिडोर, 7 करोड़ होंगे खर्च

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-60 मामूरा तक मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कॉरिडोर के जरिए जाम से राहत मिलेगी।

पिछले टेंडर में किसी एजेंसी का चयन नहीं हो सका था, क्योंकि एजेंसियां मानकों को पूरा नहीं कर सकी थीं। मोबिलिटी कॉरिडोर योजना के तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लगे सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से मामूरा तक यातायात व्यवस्था बेहतर करने, सौंदर्यीकरण समेत अन्य काम किए जाने हैं।इसके लिए कंपनियां 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकती है। एक मई को बिड खोली जाएगी। जिसमें लो कास्ट कंपनी का चयन किया जाएगा। इस कॉरिडोर को बनाने में करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए जाने है।
अधिकारियों ने बताया कि मॉडल टाउन गोलचक्कर से मामूरा तक करीब 2.9 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है। इस सड़क पर आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर सुबह-शाम लंबे जाम में फंसना पड़ता है। इसको देखते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण ने मार्ग का कई निरीक्षण और सर्वेक्षण के बाद मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार करवाई है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत रोड इंजीनियरिंग के जरिए लंबी दूरी और कम दूरी वाले ट्रैफिक को भी बांटने का प्रयास किया जाएगा।

छह महीने में पूरा करना होगा काम
इससे कम दूरी वाला ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जाएगा, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। ऐसे में जो वाहन कम दूरी के होंगे वह मुख्य सड़क पर जाने के बजाय बाएं मुड़कर सर्विस रोड से आसानी से गुजरेंगे। कॉरिडोर की योजना के तहत जाम में कमी लाने, सड़क सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम किए जाएंगे। टेंडर में एजेंसी का चयन होने के बाद उसे छह महीने में काम पूरा करना होगा।

गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू
सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद यहां आगे कोने पर बना सार्वजनिक शौचालय को हटाया जाएगा। इसका काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके पास ही छिजारसी की तरफ जाने वाली सड़क किनारे ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img