उत्तर प्रदेश, नोएडा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड, ओवरलोड वाहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी के पालन कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि लोग यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन करें, इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी प्रयास करें। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, तीनो प्राधिकरण सहित संबंधित विभाग के अधिकारी नियमित रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

अवैध कट और ब्लैक स्पॉट की संख्या कम करने की कार्रवाई पूरी करें, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम किया जा सके। डीएम ने एआरटीओ से कहा कि हिट एंड रन केस की नियमावली के पालन के लिए जिले में गठित कमेटी के माध्यम से विचार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि हिट एंड रन केस के पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img