उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में अवैध निर्माण करने गई टीम से अभद्रता

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के बसई गांव में प्राधिकरण के एक अधिकारी के साथ अभद्रता की गई। नौबत मारपीट तक आ गई थी। किसी तरह वो वहां से निकले और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया कि प्राधिकरण की टीम बसई गांव में अवैध निर्माण को हटाने पहुंची थी। यहां अवैध निर्माण हटाने के दौरान ही बहसबाजी और धक्कामुक्की की गई। इसके बाद मौके पर दोबारा से प्राधिकरण अधिकारी बातचीत करने गए थे।

प्राधिकरण ने बताया कि बसई गांव में अवैध निर्माण है। जिसको हटाने के लिए बुधवार दोपहर को एक टीम बसई गांव पहुंची। यहां अवैध निर्माण हटाने के बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान ही स्थानीय निवासियों के साथ कहासुनी हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाया। कहासुनी बढ़ी तो टीम वापस आ गई। इस बीच प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर गांव पहुंचे वहां लोगों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया गया कि उनके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में किसान और प्राधिकरण दोनों तरफ से शिकायत दी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img